महरौनी: कस्बा बानपुर स्थित देशी शराब की दुकान के पास अवैध रूप से महंगे दामों में शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कस्बा बानपुर स्थित देशी शराब की दुकान के पास अवैध रूप से एक कमरे में कुछ लोगों द्वारा महंगे दामों पर शराब बेचने का वीडियो तेजी के साथ बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे से वायरल हो रहा है। उक्त वायरल वीडियो संबंधित जिम्मेदारों की कार्य शैली पर सवालिया निशान लगा रहा है। उच्चाधिकारियों को मामले को संज्ञान में लेने की आवश्यकता है।ताकि उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।