खलीलाबाद: सपा नेता सुनील सिंह से अपर पुलिस अधीक्षक की अभद्रता से नाराज सपाईयों ने जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सपा नेता सुनील सिंह से अपर पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर द्वारा अभद्रता पूर्वक बात करने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने सपा जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम की अगुवाई में सोमवार की सुबह 11:30 बजे जिलाधिकारी आलोक कुमार को सौंपा ज्ञापन कार्रवाई की मांग की। वहीं सपा नेताओं ने बताया कि मेंहदावल थाना अध्यक्ष भी पीड़ितों से सलीके से बात नहीं करते हैं उन पर भी हो करवाई।