बारुन: चौकीदार के बयान पर बारुण थाने में दर्ज हुआ केस, तेज गति और लापरवाही को बताया गया हादसे की वजह
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (जीटी रोड) की दक्षिणी लेन पर हाईवे हॉस्पिटल के समीप पश्चिम बंगाल से पर्यटकों को लेकर आगरा जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। हादसे को लेकर स्थानीय चौकीदार के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर बारुण थाने में बस चालक के विरुद्ध तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।