देहरादून में 65 साल की मां की हत्या का ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने रिश्तों पर ही सवाल खड़े कर दिए।
मामला रायवाला के शहीद भगत सिंह कॉलोनी का है।
21 सितंबर को खजानी देवी के घर पर बाहर से ताला लगा मिला। परिजनों ने ताला तोड़ा तो बाथरूम में उनका शव मिला। शुरुआती जांच में पुलिस के सामने यह एक ब्लाइंड मर्डर था।
लेकिन जांच आगे बढ़ी तो शक अपनों तक पहुंच गया।
पुलिस के मुताबिक, मृतका की बेटी शिल्पा थापा का अपनी मां और भाई से पुश्तैनी जमीन में हिस्से को लेकर विवाद था।
जांच में शिल्पा के कथित प्रेमी शिवनारायण पांडे उर्फ सोनू की घटना से पहले घर के आसपास मौजूदगी भी सामने आई।
पुलिस का दावा है कि शिल्पा ने शिवनारायण को संपत्ति में हिस्सा मिलने का लालच दिया और मां को सौतेली मां बताया।
आरोप है कि 21 सितंबर को शिवनारायण ने घर में घुसकर खजानी देवी की गला दबाकर हत्या की और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।
पुलिस ने करीब 700 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और 25 सितंबर को शिवनारायण को हरिद्वार के शांतिकुंज से गिरफ्तार किया। इसके बाद 26 सितंबर को शिल्पा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
फिलहाल दोनों पुलिस गिरफ्त में हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।
लेकिन सवाल यही है—क्या संपत्ति का लालच एक बेटी को अपनी ही मां की हत्या की साजिश तक ले गया?
#DehradunNews #DehradunCrime #DehradunMurder #KhajaniDevi #MurderCase #CrimeNews #UttarakhandNews #UttarakhandCrime #BreakingNews #CrimeUpdate #MurderMystery #PoliceInvestigation #ViralNews #ViralVideo #CrimeStory #PropertyDispute #MotherMurder #DehradunPolice #UttarakhandPolice #HindiNews #LatestNews #CitySpecialNews #उत्तराखंड #देहरादून #क्राइम_न्यूज #हत्या #मर्डर #ब्रेकिंग_न्यूज #पुलिस_जांच