कोरांव: कोरांव की कुरहरा ग्राम पंचायत में बड़ा घोटाला, बिना जमीन के 1100 पौधे दिखाकर ₹1.08 लाख निकाले, वसूली की संस्तुति
कोरांव ब्लॉक की कुरहरा ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत पौधरोपण और विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई है। ऑडिट के दौरान खुलासा हुआ कि बिना जमीन के ही 1100 पौधे लगाकर 1.08 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया।यह घोटाला वित्तीय वर्ष 2024-25 का है। ऑडिट टीम ने ग्राम सभा की उस भूमि की तलाश की, जहां कागजों पर 1100 पौधे रोपने का दावा किया गया था।