नगरी: गोंडवाना समाज का तहसील स्तरीय वार्षिक सम्मेलन 21 और 22 मार्च को गुहाननाला में होगा
Nagri, Dhamtari | Mar 12, 2026 मिली जानकारी के अनुसार आदिवासी गोंडवाना समाज सेवा समिति तहसील नगरी का तहसील स्तरीय दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन आगामी 21 एवं 22 मार्च को उपक्षेत्र दुगली के ग्राम गुहाननाला में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में समाज की महत्वपूर्ण बैठक गुहाननाला में आयोजित की गई थी। बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा।