फिरोज़ाबाद: गांव गुलाब नगर डेरा बंजारा में एक किशोर की तालाब में डूबने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव गुलाब नगर डेरा बंजारा में 12 वर्षीय आजाद नामक किशोर की तालाव में डूबकर मौत हो गयीं। घटना के बाद मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयीं। परिजनों की मानें तो किशोर दोस्तों के साथ तालाव के पास खेल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।