फिरोज़ाबाद: एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को लगवाई दौड़, ड्रिल की हुई कार्यवाही
एसएसपी सौरभ दीक्षित द्वारा पुलिस लाइन फिरोजाबाद में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी लाइन प्रवीन तिवारी द्वारा किया गया। तत्पश्चात उनके द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी। ड्रिल की कार्यवाही कर समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया।