फिरोज़ाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र एटा रोड मोहिनीपुर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घायल
थाना जसराना क्षेत्र सेवापुर निवासी सुनील कुमार पुत्र बंटू और विकास दोनों गांव से बाइक पर घुइयां के पत्ते बेचने जा रहे थे। रास्ते में थाना शिकोहाबाद क्षेत्र एटा रोड मोहिनीपुर पेट्रोल पंप के पास गायों का झुंड आ गया। जिससे बाइक टकराने पर दोनों युवक बाइक से नीचे गिर गये। इस दौरान एक सुनील कुमार को किसी वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। विकास घायल हुआ।