फिरोज़ाबाद: बीते दिन थाना दक्षिण क्षेत्र भाऊ का नगला स्थित कारखाने में मृत मजदूर के शव की परिजनों ने की शिनाख्त
थाना दक्षिण क्षेत्र भाऊ का नगला स्थित मित्तल कारखाने में बीते दिन एक मजदूर गर्मी में कार्य करने के दौरान तबियत बिगड़ने पर आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। शव की पूरी तरह शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम गृह आकर शव की शिनाख्त कर ली। उसका नाम अर्जुन सिंह पुत्र सोबरन सिंह बताया गया