फिरोज़ाबाद: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी ने अधिकारी, कर्मचारियों को किया जागरूक, दिलाई शपथ
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा द्वारा पुलिस लाइन में उपस्थित अधिकारी कर्मचारीगण को तम्बाकू के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए तम्बाकू से होंने वाली बीमारियों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। साथ ही तम्बाकू सेवन न करने की शपथ दिलाई गई।