केशकाल: डीपो के पास खाना बनाते समय गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, रोड किनारे ट्रक के चालक बना रहे थे खाना, बड़ी दुर्घटना टली
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल डिपो चौक में बुधवार की रात करीब 9 बजे रोड किनारे ट्रक चालक ट्रक के अंदर छोटे गैस सिलेंडर से खाना बनाने रहे थे तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई।चालक ने अपनी सूझ बुझ से तत्काल गैस सिलेंडर को ट्रक से बाहर भेक दिया।जिसके थोड़ी देर बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।इस हादसे में ट्रक चालक का हाथ आग से झुलस गया है।केशकाल पुलिस जांच कर रही है