गंगरार: गंगरार पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र में 41.50 ग्राम एमडीएमए के साथ दो तस्करों को दबोचा
चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गंगरार थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जवासिया फाटक के पास नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार अनिल दायमा और गंगाराम बंजारा के कब्जे से 41.50ग्राम मौली पाउडर जप्त किया।