सायला: मेंगलवा ग्राम में एक ही रात में टूटे 6 घरों के ताले, मौके पर पहुंची पुलिस
Sayla, Jalor | Jan 20, 2025 सायला के मेंगलवा ग्राम में रविवार रात को एक ही रात में 6 घरों के ताले तोड़कर लाखों के गहने व नकदी लेकर अज्ञात चोर फरार हो गए। जिसके बाद में पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। डिप्टी गौतम जैन सहित तकनिकी टीमें भी मौके पर पहुंची। सायला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।