ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। मृतकों में 37 वर्षीय महेश, उनकी पत्नी ललिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि परिवार ने शुक्रवार रात आखिरी बार मैगी और चाय पी थी। इसके बाद सभी सो गए और सुबह मृत पाए गए। शुरुआती तौर पर खाद्य विषाक्तता की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस प्रॉपर्टी विवाद और साजिश समेत अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। #viralreelschallenge #facebookviral #UttarPradesh #noida #maggi #tea #today #family #foodpoisoning #police