हलसी: हलसी में नोटिश के बाद अतिक्रमणकारियों में खौफ,स्वत हटाने लगे अतिक्रमण
हलसी प्रखंड मुख्यालय से गुजरने वाली लखीसराय-सिकंदरा सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा कसने के बाद अतिक्रमणकारियों स्वत:अतिक्रमण हटाने लगे हैं. सोमवार अपराह्न 12:30 बजे कार्रवाई का असर देखने को मिला.लोग सड़क किनारे सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने लगे हैं.अंचल प्रशासन द्वारा 205 अतिक्रमणकारियों को नोटिश भेजकर स्वत: अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी गई.