फुल्लीडूमर: भीतिया पैक्स गोदाम परिसर में पैक्स अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोगों ने हरियाली मिशन पर किए दर्जनों पौधरोपण
प्रखंड के भीतिया स्थिति पैक्स गोदाम परिसर में शनिवार को हरियाली मिशन के तहत पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक सुबोध पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य सुभाष साह, बद्री यादव, सरजू हेंब्रम, बटेश्वर राय एवं पंचायत के गणमान्य भूदेव दास, राजेंद्र मंडल, राजेंद्र साह आदि ने पौधरोपण किया।