फुल्लीडूमर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फुल यूट्यूब में आशा फैसिलिटेटर की सेवानिवृत्ति पर विदाई सहित सम्मान समारोह आयोजित
फुल्लीडुमर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में अस्पताल की आशा फैसिलिटेटर मीना कुमारी की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक विकास कुमार, बीसीएम रोहित कुमार,प्रबंध लेखपाल दीपक कुमार, प्रधान लिपिक अनूप कुमार सिंह, प्रीतम कुमार एवं आशा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके, फूलमाला, उपहार आदि भेंट किया।