फुल्लीडूमर: पिछले 28 वर्षों से फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय चल रहा है अंबेडकर भवन में, जर्जर होकर गिर रहे हैं छत एवं छज्जे
फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय पिछले 28 वर्षों से एक पुराने अंबेडकर भवन में चल रहा है। जिसके छत एवं छज्जे टूटकर गिर रहे हैं। भवन की मरम्मती एवं पेंटिंग के बिना यह भवन प्रखंड कार्यालय के लायक नहीं रह गया है। इसके दोनों तरफ के छोटे-छोटे कमरे में BDO एवं CO का कार्यालय तथा एक हॉल में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय चलता है। जहां बिजली की वायरिंग जर्जर अवस्था में है।