जगदलपुर: जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने बस्तर के खनिज संसाधनों की लूट का लगाया आरोप
नवनीत चांद ने कहा जमीन और खनिज संपदा से समृद्ध बस्तर आज गंभीर सवालों के बीच खड़ा है। लगातार अवैध लौह अयस्क परिवहन, अवैध खनन, रेत उत्खनन, ओवरलोडिंग, रॉयल्टी से अधिक खनिज परिवहन और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं।अगर यह सच है, तो यह सिर्फ संसाधनों की लूट नहीं -यह बस्तर की अस्मिता, आदिवासी अधिकारों, पर्यावरण और जनता के भविष्य पर हमला है।