🌊 संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट | खगड़िया
नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की संभावित स्थिति एवं गंडक नदी में जलप्रवाह बढ़ने की संभावना के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर की अध्यक्षता में समीक्षा की गई। अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने, तटबंधों की सतत निगरानी, बाढ़ शरण स्थलों की तैयारी एवं SDRF को Quick Response के लिए तैयार रखने के निर्देश दिए गए।
📞 जिला नियंत्रण कक्ष: 06244-222384
जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी एवं तटबंध के आसपास जाने से परहेज करें तथा केवल अधिकृत सरकारी माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर भरोसा करें।
Khagaria, Bihar | Aug 26, 2026