मुरार: महिला को 5 लाख का झांसा देकर जेवर और नकदी की ठगी, थैले में निकले बिस्किट
Morar, Gwalior | Apr 29, 2026 ग्वालियर के मुरार में ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पांच लाख रुपये देने का झांसा देकर बदमाशों ने महिला के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।