बीकानेर: निर्जला एकादशी और मोहर्रम को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक, त्योहार सौहार्द से मनाने की अपील की गई
आगामी निर्जला एकादशी और मोहर्रम के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट निशान्त जैन तथा पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने की। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने कहा कि बीकानेर आपसी भाईचारे, सौहार्द और अपणायत की संस्कृति के लिए जाना जाता है। सभी नागरिक मिल-जुलकर और समन्वय के