तेज बारिश से किसानों को भारी नुकसान: धार के कई गांवों में गेहूं-चना फसल आड़ी, 50–60% तक नुकसान धार जिले के कई ग्रामीण अंचलों में हुई तेज बारिश और आंधी से किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। ग्राम खरमपुर और आसपास के गांवों में गेहूं-चना की फसल जमीन पर गिर गई, जिससे करीब 50 से 60 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।