बडोनी: बसई बिजली पावर हाउस के सामने जुआ खेलते पकड़े गए 5 लोग, ₹32,200 नगदी और ताश की गड्डी जब्त
Badoni, Datia | May 17, 2025 दतिया की बसई थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। बसई थाना पुलिस ने ग्राम बसई में स्थित विद्युत पावर हाउस के सामने से 05 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 32 हजार 200 रुपए नकद और एक ताश की गड्डी जब्त की है। शनिवार की दोपहर 01 बजे बसई थाना प्रभारी सच्चिदानंद शर्मा ने बताया कि, जुआ खेलते पकड़े गए 05 जुआरियों पर कार्रवाई की गई।