केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के अमिहित गांव में चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर वृद्ध को घायल किया
अमिहित गांव में बड़ौदा यूपी बैंक के सामने मंगलवार की भोर में बोलेरो सवार बदमाशो ने बकरा चोरी का विरोध करने पर नेकू सरोज को चाकूओं से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीरावस्था में वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।