केराकत: चंदवक थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के सामने ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
अहिरौली गांव के सामने शुक्रवार भोर में अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। विदित हो कि अहिरौली गांव निवासी मिश्री शर्मा के 45 वर्षीय पुत्र सेचू शर्मा भोर में गांव के सामने ही सड़क पर किसी काम से आये। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक के चपेट में आ गए।