केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी में मायके में विवाहिता ने पंखे से झूलकर आत्महत्या की
थानागद्दी बाजार निवासी भैयालाल कन्नौजिया की 21 वर्षीया बेटी पारो ने घर के कमरे मे पंखे मे दुपट्टा के सहारे झूलकर जान दे दी। मृतका के स्वजनो ने बताया की पारो कन्नौजिया का विवाह बीते फरवरी माह 2024 में चंदवक थाना क्षेत्र के बकटही गांव में हुई थी। विवाह के कुछ महीने बाद से ही पारो मायके में रह रही थी। इसी 11 अक्टूबर 2024 को उसका गौना का कार्यक्रम तय था।