केराकत: केराकत तहसील क्षेत्र के हुरहुरी गांव में वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री और वसीयतनामा तैयार कराया गया
हुरहुरी गांव निवासी गौरीशंकर पाठक ने अपने भतीजे राकेश पाठक पर वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर धोखा करते हुए जमीन की रजिस्ट्री व वसीयतनामा कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस राकेश पाठक सहित तीन के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।