केराकत: चंदवक थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में फरार आरोपियों की न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कुर्की
चंदवक थाना क्षेत्र के भैंसा गांव निवासी दहेज उत्पीड़न, मारने पीटने व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामलें में फरार चल रहे महिला सहित दो आरोपियों की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की। एसआई सीताराम महिला कांस्टेबल के साथ भैंसा गांव निवासी अनीता पत्नी स्व. रंजीत निषाद व विकास पुत्र मुरलीधर निषाद की न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की।