खींवसर: खींवसर में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
नागौर जिले के खींवसर में पानी की समस्या को लेकर खींवसर में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। आपको बता दें की खींवसर क्षेत्र में पिछले लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है । वहीं महिलाओं ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर बार बार अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान नहीं हुआ।