शाजापुर: ग्राम पनवाड़ी में हाईवे किनारे से हटाया जा रहा अतिक्रमण, हिंदू जागरण मंच ने की थी मांग
शाजापुर जिला मुख्यालय के नजदीकी स्थित ग्राम पनवाड़ी में हाईवे किनारे के अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। हिंदू जागरण मंच द्वारा अतिक्रमण को लेकर ज्ञापन दिया गया था और इसे हटाने की मांग की थी। किंतु काफी दिनों तक कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर आज हिंदू जागरण मंच के लोग पनवाड़ी में चक्काजाम करने वाले थेम चक्का जाम किया जाता है इसके पहले ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हुआ।