शाजापुर: सावन के पहले सोमवार के चलते मंगलनाथ महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सुबह से जुटी भक्तों की भीड़
श्रावण मास की शुरुआत सोमवार से हो गयी। सोमवार को सावन का पहला सोमवार होने से नगर के प्राचीन मंगलनाथ महादेव मंदिर सहित शिव मंदिरो में भक्तों का सुबह से ही तांता लगा रहा। शाजापुर जिला मुख्यालय पर स्थित मंगलनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आने का सिलसिला शुरू हो गया था।पूरे माह तक शिवालयो में ओम नमः शिवाय गूंजेगा।30दिन का सावन होने से भक्तों में उत्साह है।