शाजापुर: एबी रोड पर शांतिवन के सामने पैदल जा रहे युवक को लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
शाजापुर शहर के शहरी हाईवे पर शांतिवन के सामने पैदल चल रहे युवक को पीछे से आ रही लोडिंग पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पैदल चल रहा है युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना को पीछे आ रहे आटो चालक ने देखी। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की शिनाख्त सचिन जाधव के रूप में हुई है।