कोरबा: कोरबा के पावरसिटी कॉलोनी में चोरों ने दो मकानों को बनाया निशाना, लाखों का सामान ले उड़े
Korba, Korba | Apr 5, 2026 कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र स्थित पावर सिटी कॉलोनी में एक ही रात में दो घरों में चोरी की वारदात हुई है। चोर ठेकेदार और सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मी के मकानों से सोने के बिस्कुट, जेवरात और नकदी सहित लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि चोरी की घटना सामने आई है