मैनपुरी: अखिलेश यादव को दिए गए नोटिस को लेकर सपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र यादव एडवोकेट ने सपा कार्यालय पर दी जानकारी
शुक्रवार को आवास विकास सपा कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीबीआई के द्वारा दिए गए नोटिस को लेकर सपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र यादव एडवोकेट ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। इसी के कारण इस तरीके के काम किए जा रहे हैं। वहीं, गठबंधन से भाजपा पूरी तरीके से घबराई हुई है और 60 सीटों को बुरी तरह हार रही है।