मैनपुरी: आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर दी जानकारी, बीजेपी पर साधा निशान
शुक्रवार को आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पहुंचे सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए गठबंधन की जीत का दावा किया है। वहीं भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले समय में जनता अपना वोट देकर भारतीय जनता पार्टी को हटाने का काम करेगी और सपा-कांग्रेस गठबंधन को भारी बहुमत से जीत दिलाएगी।