मैनपुरी: आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पहुंचीं सांसद डिंपल यादव, लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
शुक्रवार को आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा 2024 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। सपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद डिंपल यादव लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रही हैं। वहीं, डिंपल यादव पार्टी कार्यालय पर लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी कर रही हैं।