बैतूल नगर: जामठी में देर रात भीषण हादसा: पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रहस्यमयी ढंग से हुआ एक्सीडेंट!
बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामठी में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रात करीब 11 बजे आरएसके पेट्रोल पंप के सामने एक बाइक सवार अचानक दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय जयपाल भलावी, निवासी ढोल के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि खुद घायल युवक को भी नहीं पता कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ।