सहारनपुर: सहारनपुर में दहेज के लिए महिला से मारपीट, जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पति समेत चार पर केस दर्ज
सहारनपुर के मंडी थाना क्षेत्र की एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज में कार की मांग को लेकर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने जेठ पर कमरे में घुसकर गलत हरकतें करने और दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है। गुरुवार सुबह 8 बजे महिला थाना पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।