मड़िहान: धार धार हथियार से लहूलुहान हालत में बंधे हाथों के साथ युवक शेरे शाहिद बाबा के पास मिला, राजगढ़ अस्पताल में भर्ती
बताते चले कि बुधवार की सुबह लगभग 11:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब धार-धार हथियार से लहू लुहान हालत में एक युवक रामपुर के शेरे शाहिद बाबा के मजार के पास सड़क किनारे मिला युवक जिसके ऊपर धारदार हथियार से हमला हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कराने की कोशिश की पहचान न होने पर राजगढ़ अस्पताल में युवक को लाया गया जहां उसका इलाज जारी है।