शाजापुर: बेरछा थाना पुलिस ने रुलकी कंजर डेरे से जब्त की 315 लीटर अवैध शराब, माैके से भाग निकला आरोपी
बेरछा थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए रुलकी कंजर डेरे से 315 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस से बुधवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने राहुल कंजर निवासी रुलकी कंजर डेरे के घर के पीछे से 315 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस राहुल कंजर के घर पहुंची तो राहुल कंजर प्लास्टिक की नाै केन में भरी अवैध शराब छोडकर माैके से भाग गया।