कटोरिया: कटोरिया के स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर, बाल विवाह रोकथाम को लेकर किया जागरूक
Katoria, Banka | May 27, 2026 इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कटोरिया, मध्य विद्यालय कठौन में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में छात्राओं को बाल विवाह ना करने को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गयी।