बल्देवगढ़: भेलसी में करंट लगने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत, बल्देवगढ़ सीएचसी में हुआ पोस्टमार्टम
भेलसी में करंट लगने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।पुलिस के द्वारा बताया गया कि मृतक काशीराम वंशकार जो कि घर पर था। बताया गया कि घर पर ही विधुत तार से करंट लगने से उक्त वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पंचनामा की कार्यवाही के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।