बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में नाग पंचमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, पुलिस व्यवस्था रही चाक-चौबंद
बल्देवगढ़ संपूर्ण नगर में नाग पंचमी के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें आकर्षक झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा नगर के मैलवार माता मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई।जो कि मुख्य बाजार एवं बस स्टैंड होते हुए बम्होरी तिगैला से बापिस पुनः मैलवार माता मंदिर पहुंची।जहां पर शोभा यात्रा का समापन किया गया।उक्त शोभायात्रा में अधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।