बल्देवगढ़: बलवंतपुरा मत्स्य उद्योग सहकारी समिति चुनाव में धांधली का आरोप, एसडीएम से शिकायत
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बलवंतपुरा में मत्स्य उद्योग सहकारी समिति के चुनाव में चुनाव अधिकारी पर फर्जी चुनाव कराने का आरोप लगाया है।उक्त संबंध में मांझी महासभा एवं मत्स्य उद्योग सहकारी समिति के लोगों के द्वारा SDM से लिखित शिकायत की।और बताया गया कि चुनाव अधिकारी मनोज मनकेले के द्वारा फर्जी चुनाव कराया गया है।जिस पर जांच के बाद कार्यवाही की मांग की।