भोगांव: भोगांव जीटी रोड स्थित ग्राम परतापुर प्रधान द्वारा गंगा जी से जल लेकर लौट रहे कावंडियो को स्टॉल लगाकर पिलाया ठंडा पानी
सावन के प्रथम सोमवार को फर्रुखाबाद स्थित गंगा जी से जल लेकर वापस लौट रहे कांवड़ियों के लिए भोगांव जीटी रोड़ स्थित ग्राम परतापुर के प्रधान भोला यादव ने ठंडा पानी व शरबत का स्टॉल लगाया। और पैदल लौट रहे कांवड़ियों को रोक रोक कर ठंडा पानी और शरबत पिलाया। भीषण गर्मी में पानी व शरबत पीकर कांवड़ियों ने राहत की सांस ली।