फुल्लीडूमर: अंचल कार्यालय का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
शनिवार को अपर समाहर्ता अजीत कुमार ने अंचल कार्यालय का दोपहर करीब 4 बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने सीओ मनोज कुमार के कार्यालय में ऑनलाइन मम्युटेशन, परिमार्जन प्लस, सरकारी जमीन से संबंधित मामले का वेरिफिकेशन के अलावा कैथा पंचायत के हल्का के राजस्व कर्मचारी शत्रुघन कुमार द्वारा किए गए कार्यों आदि की विशेष समीक्षा करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए।