अरवल में बाढ़ त्रासदी पर फूटा गुस्सा: भेदभाव का आरोप, 'अरवल विकास मंच' ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी!अरवल जिला इस समय बाढ़ और पुनपुन नदी के कहर से जूझ रहा है। इस गंभीर स्थिति को लेकर डॉ. बी.आर. अंबेडकर वाचनालय में 'अरवल विकास मंच' के अध्यक्ष और रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।बैठक में प्रशासन और प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश पर बड़ा आरोप लगाया गया है।मुख्य मांगें और बड़े मुद्दे:🛑 मुआवजे में भेदभाव का आरोप: बाढ़ के कारण जिले में 7 लोगों की मौत हुई, लेकिन आरोप है कि प्रभारी मंत्री द्वारा केवल 1 व्यक्ति को 'जाति विशेष' समझकर मुआवजा दिया गया, जबकि बाकी 6 पीड़ित परिवारों को प्रशासन से कोई सहायता नहीं मिली। चेतावनी दी गई है कि अगर 1 सप्ताह में सभी मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता नहीं मिली, तो उग्र आंदोलन होगा।🌾 किसानों को मुआवजा: हजारों एकड़ में बर्बाद हुई धान की फसल का उचित मुआवजा सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाए।🛣️ रास्ता निर्माण: बंसी ब्लॉक के आगे कोनी, सिद्ररामपुर, मुन्ना गंज, कुर्मावा, मझियावा को जोड़ने वाले मार्ग पर हुए 15 फीट के खतरनाक कटान को तुरंत ठीक कराया जाए।🏡 पुनर्वास की व्यवस्था: हर पंचायत में जिन गरीबों के घर गिरे हैं, उनका सर्वे कराकर जिला प्रशासन तुरंत पुनर्वास का प्रबंध करे।इस बैठक में धनंजय कुमार सिंह, अशोक शर्मा, विजय शर्मा, चंद्रकांत कुमार, जसवंत यादव, मंटू यादव, मुन्ना कुमार, उपेंद्र कुमार सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।#Arwal #BiharFloods #ArwalNews #ArwalVikasManch #FloodRelief #BiharGovernment #ManojSinghYadav
Arwal, Arwal | Sep 13, 2026