जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव टिटोटा में क्रिकेट मैच खेलकर घर लौटे युवक के साथ दवंगो ने की मारपीट,गांव के चार पांच दवंगो ने मिलकर युवक को घर के सामने बुरी तरह पीटा।घटना के बाद पुलिस को तहरीर देकर लौट रहे पीड़ित परिवार के साथ भी दवंगो ने रास्ता रोककर जमकर की पिटाई।एक युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल किया रेफर।